भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम शूटआउट में नीदरलैंड से हारी

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम शूटआउट में नीदरलैंड से हारी

उट्रेच (नीदरलैंड), 18 जून (वार्ता) भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को मेजबान नीदरलैंड के खिलाफ कड़े मुकाबले में निर्धारित समय में गोल रहित ड्रॉ के बाद हुए शूटआउट में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

मंगलवार को खेले गये मुकाबले में भारतीय और नीदरलैंड की टीम चारों क्वार्टर में कई मौकों के बावजूद गोल करने में विफल रही। निर्धारित समय में दोनों टीमों के बीच गोल रहित ड्रा के बाद शूटआउट शुरु हुआ।

शूटआउट में भारत के लिए लालरिनपुई और प्रियंका यादव ने गोल किये। वहीं नीदरलैंड के लिए इम्मे डे लीउ, रूस अल्केमेड और लोटे रस्ट ने एक-एक गोलकर अपनी टीम को 3-2 से जीत दिला दी।

भारतीय महिला जूनियर टीम ने अपने यूरोपीय दौरे को पांच में से चार मैचों में जीत हासिल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम का यह प्रदर्शन एक से 13 दिसंबर तक चिली सैंटियागो में होने वाले एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्वकप 2025 तैयारियों के तहत देखा जा रहा है।

Next Post

जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर नौ विश्व नेताओं से मिले मोदी

Wed Jun 18 , 2025
कनानास्किस (कनाडा) 18 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, यूरोपीय आयोग, यूरोपीय परिषद, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ संक्षिप्त द्विपक्षीय मुलाकात की। श्री मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इन मुलाकातों की जानकारी दी और […]

You May Like