रीवा पहुंचने पर सीएम डॉ यादव का आत्मीय स्वागत

रीवा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज रीवा एयरपोर्ट पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव भोपाल से विमान द्वारा रीवा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां सांसद श्री जनार्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ भोपाल से सांसद गणेश सिंह, सांसद बीडी शर्मा तथा विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह भी रीवा आये। मुख्यमंत्री रीवा से हेलीकॉप्टर द्वारा सतना के लिए रवाना हुए।

Next Post

मुम्बई इंडियंस से बाहर निकलकर किशन में बेतहाशा सुधार हुआ है: रायुडू

Sat May 23 , 2026
हैदराबाद, 23 मई (वार्ता) अंबाती रायुडू के अनुसार स्टार खिलाड़ियों से भरी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा नहीं रहने से इशान किशन को आज का खिलाड़ी बनने में मदद मिली है। रायुडू ने ईएसपीएन पर एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “किशन मुंबई जैसी टीम में बड़े होते हुए सुपरस्टार बनना […]

You May Like