अस्पताल में डॉक्टर के इंतजार में तड़पते रहे घायल, नहीं हो सका पीएम

रेहटी/सलकनपुर:नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न डॉक्टर है, न एक्सरे मशीन के टेक्निशियन जिससे मरीजों को रोज भटकते देखा जा सकता है. हद तो तब हो गई. जब दोपहर से ही सड़क दुर्घटनाओं के मरीज अस्पताल में ड्यूटी पर एमरजेंसी डॉक्टर को ढूंढते नजर आए.सलकनपुर निवासी 17 वर्षीय संजय पिता लक्ष्मण लाल और सुखवाती पति लक्ष्मण लाल आंवलीघाट के पास चौतलाय पर रोड़ पर बाइक की भिड़ंत में दुर्घटनाग्रस्त हो गए.

आनन फानन में 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां एमरजेंसी डॉक्टर मौजूद नहीं थे. दुर्घटनाग्रस्त परिवार को ड्यूटी न होते हुए भी चिकित्सक की मानवता निभाते हुए आयुष डॉक्टर रामनाथ धूसिया द्वारा प्राथमिक उपचार कर होशंगाबाद रेफर किया गया. वहीं संजय की हेड इंजूरी होने पर मृत घोषित कर दिया गया.
सीएमएचओ द्वारा अस्पताल की खस्ताहाल हो चुकी व्यवस्था को सुधारने के लिए 6 जून से लेकर 1 जुलाई तक अलग-अलग डॉक्टरों की आपातकाल चिकित्सा ड्यूटी करने के बाद भी डॉक्टर आखिर उपस्थित नहीं हो सके.

हालात यह रहे कि जिंदगी और मौत से जूझ रहे लक्ष्मण लाल को सिर में चोट होने की वजह से रेफर किया गया तो 108 एंबुलेंस ने यह कह कर ले जाने से मना कर दिया कि मेरी ड्यूटी टाइम खत्म हो गया है. वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर एंबुलेंस द्वारा गंभीर घायल मरीज को होशंगाबाद ले जाया जा सका जिससे उसकी जान बच सकी.
हेड इंजरी की वजह से मृतक संजय को एमबीबीएस मेडिकल ऑफिसर न होने की वजह से पोस्टमार्टम के लिए मजबूरन 20 किमी दूर भैरूंदा पहुंचाया गया. जबकि पोस्टमार्टम की व्यवस्था रेहटी में भी है. खून से लथपथ शव रात को देरी होने की वजह से भैरूंदा मर्चुरी हाल में पड़ा रहा एवं सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया

Next Post

एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की मौत,एक घायल

Mon Jun 9 , 2025
दोराहा: राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दोराहा जोड़ पर बीती रात बाइक सवार दो युवकों को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी. जिससे एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि दोनों ही युवक शादी समारोह से घर लौट रहे थे […]

You May Like