सतना: सतना रेलवे स्टेशन परिसर के अंतर्गत आने वाले एसएससी साउथ पी वे के स्टोर से कीमती कल पुर्जे चोरी हो गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने पड़ताल शुरु की. इसी कड़ी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो आरोपियों को दबोच लिया गया.आरपीएफ पोस्ट सतना प्रभारी बी के यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएससी साउथ पी वे स्टोर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ले संपत्ति की चोरी कर ली गई थी.
रेल संपत्ति की चोरी से जुड़ा मामला होने के कारण आरपीएफ ने इस गंभीरता से लेते हुए पड़ताल शुरु की. इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ की टीम ने नारायण तालाब हवाई पट्टी के निकट वार्ड क्र. 22 निवासी पंकज वंशकार पिता छोटा उम्र 20 वर्ष को दबोच लिया. जिसकी निशानदेही पर उसी मोहल्ले के निवासी रिसीवर आरोपी रंजीत वंशकार पिता रमेश उम्र 27 वर्ष को भी पकड़ लिया. दोनो आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करते हुए उनके कब्जे से 10 नग बोर्ड, ग्राइंडिंग मशीन मोटर के 4 नग पार्ट्स, वेल्डिंग ट्रिंगर मशीन इंजन के 6 नग पार्ट्स जैसी रेल संपत्ति जब्त कर ली गई. जिसकी कीमत 22 हजार रु आंकी गई.
