
भोपाल। मानस भवन में महाकुंभ 2025 प्रयागराज और यायावर की डायरी नामक दो महत्वपूर्ण कृतियों का लोकार्पण बीते दिनों किया गया. कार्यक्रम में पुस्तक का लोकार्पण संत पंडित उमाशंकर व्यास और मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी के करकमलों से किया गया। वरिष्ठ कवि और साहित्यकार अशोक कुमार धमेंनियां द्वारा लिखी गई पुस्तकों की संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने सराहना की. उन्होंने भगवान राम के नाम की महिमा का उल्लेख करते हुए दोनों कृतियों के लिए लेखक को शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस दौरान कार्यक्रम में मानस भवन के कार्यकारी अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, प्रभु दयाल मिश्र, देवेंद्र कुमार रावत, माधव सिंह दांगी, कैलाश जोशी और बाल साहित्यकार महेश सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर रघुनंदन शर्मा ने कहा कि महाकुंभ पर आधारित यह पुस्तक साहित्य, संस्कृति और समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। देवेंद्र रावत ने धमेंनियां को अनुभवी और अनुकूल लेखक बताते हुए कहा कि उन्होंने कई महत्वपूर्ण कृतियों का सृजन किया है, जो कि साहित्य की दिशा में बेहतर करितोयों में शामिल है. कार्यक्रम का संचालन कर रहे माधव सिंह दांगी ने बताया कि महाकुंभ पुस्तक का लेखन प्रयाग में संत साधुओं के आशीर्वाद से किया गया है. जिसमें नागा साधुओं, किन्नर साधुओं और महामंडलेश्वर से जुड़ी विस्तृत और रोचक जानकारी सम्मिलित है। साथ ही यायावर की डायरी में विभिन्न यात्राओं के अनुभवों का संवेदनशील और रोचक वर्णन प्रस्तुत किया गया है। जिसे पढ़कर बहुत आनंद आने वाला है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ साहित्यकार और धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
