संघ प्रमुख भागवत ने मैहर में मां शारदा धाम के दर्शन किए

सतना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत आज दो दिवसीय प्रवास पर सुबह मैहर पहुंचे. विजयादशमी के अवसर पर नागपुर मुख्यालय में शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित करने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा थी.

मैहर में पहुंचते ही संघ प्रमुख ने मां शारदा धाम जाकर दर्शन पूजन किया और आशीर्वाद लिया. उन्होंने वर्ष भर होने वाले संघ के कार्यक्रमों का भी श्री गणेश किया.

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. भागवत नागपुर के समीप इतवारी रेलवे स्टेशन से शुक्रवार शाम यात्रा शुरू कर मैहर सुबह पहुँचने वाले थे. ट्रेन संख्या 11755 लगभग एक घंटे देर से सुबह 7:07 बजे मैहर स्टेशन पर पहुंची. स्टेशन पर तैनात सुरक्षा दल ने उन्हें सीधे बोस कालोनी स्थित संघ कार्यालय नारायण कुटी ले जाकर कुछ समय के लिए विश्राम कराया.

करीब साढ़े 9 बजे उनका काफिला मंदिर के लिए रवाना हुआ.

मंदिर परिसर में स्थानीय प्रशासन ने मार्ग और मंदिर को पूरी तरह खाली कराया. संघ प्रमुख रोपवे से ऊपर मंदिर पहुंचे, जहां पीठ के प्रधान पुजारी पवन महाराज ने पूजा अर्चना कराई। मंदिर में प्रवेश के दौरान किसी अन्य व्यक्ति को अनुमति नहीं दी गई. इस दौरान कलेक्टर रानी बाटड और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह प्रशासन की ओर से मौजूद रहे.

करीब 20 मिनट मंदिर परिसर में रहने के बाद डॉ. भागवत सतना के लिए रवाना हुए.

पतौरा में चतुर्वेदी निवास पर संघ प्रमुख ने दोपहर के भोजन में परिवार के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया और विन्ध्य के देसी व्यंजनों का आनंद लिया. इसके बाद वे सीधे विद्यापीठ पहुंचे, जहां प्रवास निर्धारित किया गया.

Next Post

सर संघ चालक डॉ.भागवत ने युवा स्वयंसेवकों से संवाद कर शताब्दी वर्ष के पंच कार्यक्रमों पर दिया मार्गदर्शन

Sat Oct 4 , 2025
सतना। सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत ने आज मैहर से सतना आने पर शाम चार बजे प्रांत के सभी जिलों से आए विस्तारक और प्रचारकों से सीधा संवाद किया. इस कार्यक्रम में 18 से 25 आयु वर्ग के युवा स्वयंसेवक शामिल थे. संघ प्रमुख ने शताब्दी वर्ष के लिए […]

You May Like