
उज्जैन। दूधतलाई में पोहा का ठेला लगाने वाले गेंदालाल पिता भुवान प्रजापत निवासी राजेंद्र नगर ने प्लाईवुड हार्डवेयर दुकान में घुसकर संचालक अशोक को गालियां दी और सफाई करने वाले वाईपर से सिर में मार दिया इस पर गुस्साए संचालक अशोक ने लायसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी।
पुलिस ने अशोक के खिलाफ कार्रवाई की है। गेंदालाल समझाने के बाद भी प्लाईवुड दुकान के बाहर डस्टबीन रखता था इसी बात का विवाद है।
