बीएचईएल ने तीसरा कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मर भेजा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल ने 6,000 मेगावाट क्षमता वाली ±800 केवी एचवीडीसी खावड़ा-नागपुर बाइपोल परियोजना के लिए 295.1 एमवीए, 400 केवी क्षमता के तीसरे कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मर का निर्माण एवं परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर उसका प्रेषण किया। यह परियोजना पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) की महत्वपूर्ण विद्युत पारेषण परियोजनाओं में शामिल है।

इस अवसर पर टीसीबी–प्रोडक्शन, कमर्शियल, मेंटेनेंस एवं फीडर्स के महाप्रबंधक रूपेश तेलंग ने टीम को कठिन परिश्रम और समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने आगामी इकाइयों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए टीम के प्रयासों की सराहना की।

प्रेषण समारोह में हिताची एनर्जी की परियोजना प्रबंधक एन क्रिस्टीन, पर्यवेक्षक पीटर एवं हाकन सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह ट्रांसफॉर्मर परियोजना के लिए बीएचईएल द्वारा निर्मित किए जा रहे कुल 26 कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मरों में तीसरा है। इसके प्रेषण से खावड़ा-नागपुर एचवीडीसी परियोजना के लिए बीएचईएल की संविदात्मक आपूर्ति प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

 

 

Next Post

बीएचईएल ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Sat Sep 26 , 2026
भोपाल। भारी उद्योग मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बीएचईएल भोपाल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत कारखाना परिसर, टाउनशिप और सार्वजनिक क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य […]

You May Like