अवैध गांजा खेती पर पुलिस का शिकंजा कुल 278 गांजे के पौधे जप्त।

महेश्वर। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन एवं खरगोन पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ जोन के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो एवं मादक पदार्थों की खेती करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने की लिए निर्देशित किया गया था । इसी तार्यतंब में महेश्वर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि भवनतलाई के रहने वाले कैलाश पिता रामा डाबर और दिनेश पिता रामा डावर तथा हिंडोला गवाड़ी के रहने वाले सुरेश पिता हरे सिंह निनामा ने अपने खेत की कपास की फसल के बीच में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगाए हुए है ।मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना महेश्वर एवं चौकी काकड़दा से पुलिस टीम का गठन किया व थाना प्रभारी महेश्वर जगदीश गोयल के नेतृत्व में मिथुन चौहान प्रियंका तोमर एवं राकेश सिसोदिया को तीन अलग अलग टीमों की मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया । बताए हुए स्थान पर भवन तलाई में कैलाश पिता रामा डावर एवं दिनेश रामा डावर के खेत में एवं ग्राम हिंडोला गवाड़ी में सुरेश पिता हरे सिंह निनामा के खेत में अलग अलग दबिश दी गई। दबिश के दौरान खेत में हरे गांजे के पौधे दिखाई दिए ।

भवन तलाई में कैलाश पिता रामा डावर के खेत से कुल 36 गांजे के पौधे जिसकी कुल कीमत 167000 रुपए पाई गई। कैलाश पिता रामा डावर को तलाश करते नहीं मिला।

कैलाश डावर के विरुद्ध थाना महेश्वर में अपराध पंजीबद्ध के विवेचना में लिया गया।एवं दिनेश पिता रामा डावर के खेत से कुल 142 गांजे के पौधे जिसकी कुल कीमत 245000 रुपए पाई गई जिसे पुलिस ने जप्त किया व दिनेश डावर की तलाश करते हुए नहीं मिला।

दिनेश डावर के विरुद्ध थाना महेश्वर में अपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। वही ग्राम हिंडोला गवाड़ी में सुरेश पिता हरे सिंह निनामा के खेत से कुल 100 गांजे के पौधे जप्त किए गए जिसकी कुल कीमत 576500 रुपए को पुलिस द्वारा जप्त किया गया। सुरेश पिता हरे सिंह निनामा की तलाश करते हुए वह नहीं मिला।

सुरेश पिता हरे सिंह निनामा के विरुद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। इस प्रकार पुलिस ने दोनों प्रकरणों में कुल 278 गांजे के पौधे जिसकी कीमत 988500 रुपए है ।

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय महिला बाघ तस्कर की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण सफलता  : सीएम डॉ. यादव

Fri Dec 5 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स और नई दिल्ली वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा भारत-चीन सीमा के पास उत्तर-सिक्किम से अंतर्राष्ट्रीय महिला बाघ तस्कर मांगचेन-लाचुंगपा को गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण सफलता बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस कार्रवाई पर हर्ष व्यक्त किया है। इस […]

You May Like