प्रधानमंत्री 29 अक्टूबर को मुंबई दौरे पर जाएंगे

मुंबई, (महाराष्ट्र) 27 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां चल रहे इंडिया मेरिटाइम वीक 2025 के तहत बुधवार को ‘मेरिटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव’ को संबोधित करेंगे और ‘ग्लोबल मेरिटाइम सीईओ फोरम’ की अध्यक्षता करेंगे।

विदित हो कि ग्लोबल मेरिटाइम सीईओ फोरम, इंडिया मेरिटाइम वीक 2025 का प्रमुख आयोजन है। इसमें विश्वभर के प्रमुख शिपिंग कंपनियों के सीईओ, निवेशक, नीति-निर्माता, नवप्रवर्तक और अंतरराष्ट्रीय साझेदार भाग ले रहे हैं। इस मंच पर समुद्री क्षेत्र के सतत विकास, हरित शिपिंग, लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं और समावेशी ब्लू इकोनॉमी की रणनीतियों पर विचार-विमर्श होगा।

प्रधानमंत्री की भागीदारी भारत के समुद्री क्षेत्र में दीर्घकालिक और महत्वाकांक्षी परिवर्तन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह दृष्टिकोण ‘मेरिटाइम अमृत काल विज़न 2047’ के अनुरूप है, जो चार स्तंभों यथा पोर्ट-आधारित विकास, शिपिंग व शिपबिल्डिंग, निर्बाध लॉजिस्टिक्स और समुद्री कौशल निर्माण पर आधारित है। इसका उद्देश्य भारत को विश्व के अग्रणी समुद्री देशों में स्थान दिलाना है।

इंडिया मेरिटाइम वीक 2025, जो 27 से 31 अक्टूबर तक “यूनाइटिंग ओशन्स, वन मेरिटाइम विज़न” थीम के तहत आयोजित किया जा रहा है।

 

Next Post

गुना घटना पर सीएम सख्त: आरोपी हुकुम सिंह राउंडअप, ट्रैक्टर बरामद; बूथ अध्यक्ष महेंद्र नागर पार्टी से निष्कासित

Mon Oct 27 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में आपराधिक कृत्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने गुना में 26 अक्टूबर को हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुना जिले के […]

You May Like