साइबर ठग ने 2.30 लाख की लगाई चपत

भाई बनकर पूछा हालचाल, झूठी कहानी रच रकम कराई ट्रांसफर

जबलपुर। साइबर ठग हर दिन नए-नए पैंतरे आजमा कर लोगों को चूना लगा रहा हैं। ताजा मामला बेलखेड़ा थाना क्षेत्र का प्रकाश में आया जहां एक युवक को साइबर ठग ने उसका भाई बताते हुए पहले तो हालचाल पूछा फिर झूठी कहानी रची और दो लाख तीस हजार रूपए ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस के मुताबिक कृष्णकुमार तिवारी निवासी ग्राम इमलिया बेलखेड़ा ने शिकायत की कि  शाम लगभग 5 बजे उसकी फेसबुक आईडी पर उसके उसके भाई देवकुमार के नाम की फेसबुक आईडी से मैसेज आया जो कि यूएसए कैलिफोर्निया में काम करते हैं अज्ञात ने उससे बड़े भाई बनकर बात की एवं अपना व्हाटसएप नम्बर दिया जिसमें उक्त व्यक्ति ने उसके भाई के जैसे ही बात की उसे अहसास भी नहीं हुआ की वो उसका भाई नहीं है और फिर उक्त व्यक्ति ने उसका हालचाल पूछा और उससे उसका खाता नम्बर मांगा बोला कि तुम्हें पैसे भेज रहा हूं इण्डिया में वीजा एजेन्ट को देना है और बाकि पैमेण्ट मैं वहीं आकर ले लूंगा इसके बाद अपना खाता नम्बर भेज दिया उक्त व्यक्ति ने थोड़ी देर मे उसे पैसे ट्रान्सफर करने की एक फर्जी रसीद भेजी जिसमे 10 लाख 8 हजार 379 रूपये थे बोला कि खाता चैक करो पैसे आ गये होंगे लेकिन उसके खाते में कोई भी पैसा नहीं । इसके बाद बेाला कि मैं मुसीबत में हूं  तुम अपने पैसे एजेन्ट को भेज दो नहीं तो मुझे 2 साल की जेल हो जायेगी और 20 लाख का जुर्माना लगेगा। उसने 2 लाख 30 हजार रूपये की पेमेंट भेजी दी। बाद मे उसके भाई देव कुमार का फोन आया तो उसे पता चला कि अज्ञात ने भाई बन कर उसके साथ धोखाधड़ी की है।

 

Next Post

शीतलहर: शाम से ठंडी हवाएं चली, कंपकंपी छूटी

Fri Jan 17 , 2025
जबलपुर। सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से एक बार फिर शहर शीतलहर की चपेट में आ गया है। शुक्रवार को सुबह से धूप खिल रही। सूर्यदेव ने ठंड से राहत दी लेकिन शाम ढलते ही मौसम ने करवट बदली और बर्फीली वादियों से आ रही हवाओं से लोगों की कंपकंपी […]

You May Like