
सरई। सरई तसीलदार ने अवैध रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया है। वही पकड़े गये रेत ट्रैक्टर पर खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। बीती रात एक रेत से लोड ट्रैक्टर पकड़ा। बता दें कि क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन होने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने ग्राम शिवगढ़ स्थित पोटो नाले में छापा मारते हुए प्रात: 4 बजे अवैध रेत परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है। वाहन चालक बाबूराम जायसवाल उम्र 22 वर्ष निवासी सरई द्वारा रेत संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर तत्काल प्रभाव से ट्रैक्टर को जप्त करते हुए पंचनामा तैयार किया जाकर वाहन को थाना सरई में सुपुर्द किया गया।
