ग्वालियर में अ.भा.हास्य कवि सम्मेलन 21 को

ग्वालियर: खटीक समाज द्वारा समाज के गौरव स्व. एमएल ढौड़ी एडिशनल पुलिस अधीक्षक की स्मृति में सिन्धी कालोनी मुर्गी फार्म के पास लश्कर में अ.भा. हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन 21 सितंबर को शाम 6 बजे से किया जाएगा।

यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश पहलवान ने देते हुए बताया कि कवि सम्मेलन में रंजीत सिंह राणा (आसींद राजस्थान), प्रदीप पवार (टोंक राजस्थान), राजेन्द्र विश्वकर्मा (इन्दौर), अमित चितवन (ग्वालियर) और डॉ सीमा सागर शर्मा (दिल्ली) को आमंत्रित किया गया है। सभी साहित्यप्रेमियों से कवि सम्मेलन में आकर कविताओं का आनंद लेने का अनुरोध किया गया है।

Next Post

बारिश से तबाह सोयाबीन, खेतों में तैरती फसल से किसानों की मेहनत पर पानी

Fri Sep 19 , 2025
पड़ाना: महज 30 मिनट की बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया. जिले के पड़ाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में सूखने के लिए रखी कटी हुई सोयाबीन बह निकली. हालात ऐसे बने कि खेत धान की तरह नजर आने लगे […]

You May Like