बंगाल और तमिलनाडु में नहीं की गयी है पुनर्मतदान की सिफारिशः आयोग

नयी दिल्ली 25 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभाओं के चुनाव के लिए 23 अप्रैल को हुए मतदान के संबंध में किसी भी स्थान पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं की गयी है।

यह जानकारी शनिवार को यहां चुनाव आयोग के अधिकारियों ने दी। पश्चिम बंगाल में 294 सदस्य विधानसभा के पहले चरण के चुनाव में 152 सीटों के लिए 44376 मतदान केन्द्रों पर इस सप्ताह गुरुवार को वोट डाले गये थे। कुछ स्थानों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा ।

वहीं, तमिलनाडु में एक ही बार में सभी 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न कराया गया। इसके लिए 75064 मतदान केंद्र बनाए गए थे। दोनों ही राज्यों में मतदान के नये रिकॉर्ड स्थापित हुए हैं।

Next Post

केजरीवाल इतिहास के सबसे शौकीन व्यक्ति, नया आवास भी शीशमहल जैसा बनाया: प्रवेश साहिब सिंह

Sat Apr 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इतिहास का सबसे शौकीन व्यक्ति करार देते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने अपना नया आवास भी ‘शीशमहल’ जैसा बना लिया है। दिल्ली सरकार के लोक […]

You May Like