
भिंड। जिले के गोहद क्षेत्र के पिपरोली गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से हुए हमले में बालवीर मिर्घा की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बालवीर अपने खेत में सिंचाई कर रहा था, तभी कुछ लोगों ने आकर उसे घेर लिया और हमला कर दिया। जब परिजन उसे बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला हुआ। इस घटना में बालकिशन, पप्पू, राजेंद्र, रामसिया और दामोदर सहित अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोहद में किया जा रहा है।
