मुख्यमंत्री ने विधायक प्रीतम लोधी एवं सांखला के निवास पर पहुँचकर संवेदना व्यक्त की

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर प्रवास के दौरान ग्राम जलालपुर पहुँचकर पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के छोटे भाई वीरन सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद दौलतगंज में वरिष्ठ पार्षद अनिल सांखला के निवास पर पहुँचे और उनके बड़े भाई सुभाष सांखला के निधन पर संवेदना व्यक्त कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत एवं नगर निगम सभापति मनोज तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी श्रृद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे।

Next Post

महिला हॉकी लीग प्रतियोगिता के चौथे दिन शानदार तीन मैच खेले गये

Fri Mar 21 , 2025
  नवभारत न्यूज दमोह.हॉकी मप्र के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता महिला हॉकी लीग प्रतियोगिता के चौथे दिन शानदार तीन मैच खेले गये, पहला मैच जबलपुर व दमोह के मध्य हुआ. संघर्ष पूर्ण मैच में दमोह की रुचिका ने मैच के दूसरे क्वार्टर में फील्ड गोल कर बढत बनाई. जबलपुर ने […]

You May Like