श्योपुर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण, वाहन चालक परेशान

श्योपुर: सोंईकलां ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव की अनदेखी के कारण कस्बे से निकले श्योपुर पाली हाइवे पर अतिक्रमण हो रहा है। हालात यह हैं कि कई बार वाहन चालकों के साथ राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है जबकि पूर्व में ग्रामीणों द्वारा की इस बारे में ​की गई शिकायत पर सरपंच सचिव द्वारा मुख्य मार्गों को अतिक्रमणमुक्त करने की बात कही थी।
अतिक्रमण हटाना तो दूर किसी को हटाने के लिए भी नहीं कहा, जिससे हालात सुधरने की जगह बिगड़ते जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे से निकले हाइवे की लंबाई काफी चौड़ी हैं। लेकिन हाइवे किनारे हो रहे अतिक्रमण के कारण हाइवे की चौड़ाई आधी भी नहीं बची। ऐसे में वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी अक्सर चलने में परेशानी होती है। यहां अधिकतर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है, सड़क के दोनों तरफ कही भी हाथ ठेला वाले और फेरी लगाकर व्यापार करने वाले बेतरतीब तरीके से खड़े हो जाते हैं। जिससे दोनों और से वाहन आते ही जाम के हालात बन जाते है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी भुगतनी पड़ रही है। मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के चलते जाम के हालात बन रहे हैं।

Next Post

शिवपुरी में मकान में घुसा ट्रक , 2 की मौत 3 घायल

Fri Jan 17 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के देहात थाना सीमा मे एक ट्रक रोड किनारे बने हुए एक आदिवासी के मकान में घुस गया। इस हादसे में एक महिला सहित एक 12 साल की मासूम दब गई। इस घटना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को […]

You May Like

मनोरंजन