गन्नई गांव में खेत में लगी आग, गेहूं की फसल जलकर खाक

सिंगरौली। सरई तहसील क्षेत्र के गन्नई गांव में आज दिन शुक्रवार को गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। जिससे खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई है। स्थानीय लोगों में आग लगते देखा तो बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक में फसल पूरी तरह से जल गई थी। जिससे किसान को भारी क्षति हुई है।

जानकारी के मुताबिक गन्नई गांव निवासी राजेन्द्र विश्वकर्मा के खेत में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। लेकिन तब तक में आग इतनी फैल गई थी कि फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। जिससे किसान को नुकसान का सामना करना पड़ा है। अन्नदाता ने स्थानीय प्रशासन से उचित राहत राशि दिलाये जाने की मांग किया है।

Next Post

संत-महात्माओं को धमकी वाले मामले पर हो कार्यवाही 

Fri Apr 18 , 2025
जबलपुर। मुस्लिम और इसाई समुदाय से जुड़े कट्टरपंथियों द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक शब्दावली और संत-महात्माओं को धमकी वाले मामले पर संत समाज के नेतृत्व में सनातनी लोगों ने पुलिस अक्षीक्षक को ज्ञापन सौंप दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। दण्डी स्वामी रंजीतानंद महाराज सहित भाजपा के […]

You May Like

मनोरंजन