मिलने से इनकार किया तो लॉ स्टूडेंट के अश्लील वीडियो वायरल किए

इंदौर. 20 वर्षीय लॉ स्टूडेंट के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए युवक ने छात्रा पर मिलने का दबाव बनाया. इनकार करने पर धमकी दी और बाद में उसके वीडियो सहेलियों व परिचितों को भेज दिए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

छात्रा की पहचान करीब एक साल पहले उत्तर प्रदेश निवासी आदित्य राहुल वर्मा से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी, दोनों के बीच बातचीत होने लगी. पिछले कुछ समय से आरोपी छात्रा पर मिलने का दबाव बना रहा था. छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी वीडियो कॉल के दौरान उस पर आपत्तिजनक तरीके से बात करने का दबाव बनाता था. विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी. इसके बाद वह अलग अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर परेशान करने लगा. आरोप है कि दो दिन पहले आरोपी ने छात्रा के अश्लील वीडियो उसकी सहेलियों और अन्य परिचितों को भेज दिए. इसके बाद सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल कर दिए. आरोपी ने छात्रा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उस पर भी आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिए थे. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक सामग्री हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

Next Post

जाफ़ना किंग्स का फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट रद्द

Thu Jul 23 , 2026
कोलंबो, 23 जुलाई (वार्ता) श्रीलंका क्रिकेट और इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप (आईपीजी) ने गुरुवार को लंका प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने के लिए जाफ़ना किंग्स को दिए गए फ्रेंचाइजी अधिकार रद्द कर दिए। यह फ़ैसला फ्रेंचाइजी के उस समझौते की शर्तों के तहत अपनी वित्तीय ज़िम्मेदारियों को पूरा न कर पाने […]

You May Like