
जबलपुर। जसुजा सिटी फेज-3 में गणेश पंडाल में लगे लोहे के पाइप में दौड़ रहे लापरवाही के करंट ने बुधवार रात्रि एक घर का चिराग बुझा दिया है। हादसे के बाद जिम्मेदार भी जाग गए है। विद्युत सुरक्षा मापदंड मानकों की गंभीर अनदेखी करते हुये लापरवाही कर करंट दौड़ाने वाले दो डेकोरेटरों के खिलाफ गोरखपुर थाने मेें एफआईआर दर्ज कराई गई। यह लापरवाही जिम्मेदारों ने 22 सितम्बर को ही छापेमारी के बाद पकड़ ली थी लेकिन गणेश पंडाल में हुई मौत के बाद अधिकारियों ने 24 सितम्बर को थाने में शिकायतें की है। जिसके बाद पुलिस ने तो एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन सवाल उठ रहा है कि जब गड़बड़ी, लापरवाही जिम्मेदारों ने पहले ही पकड़ ली थी तो इस पर तुरंत एक्शन क्यों नहीं लिया गया तत्काल एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई।
गोरखपुर पुलिस ने बताया कि गुरूवार को सुधीर कुमार पटेल कनिष्ठ यंत्री मप्रपूर्वलिकलि मिशन कम्पाउण्ड ने गुरूवार को लिखित शिकायत की कि 22 सितम्बर को शाम गणेश जी पूजा पंडालों में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, थाना प्रभारी, कनिष्ठ अभियंता, लाईन मेन एवं अन्य स्टाफ एवं अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा गोरखपुर मार्केट क्षेत्र में छापेमारी की थी । गोरखपुर में गणेश पूजा पंडाल श्री महादेव गणेश उत्सव समीति द्वारा विद्युत सजावट के लिए नियुक्त डेकोरेटर आरआरआर टेण्ट गढ़ा द्वारा विद्युत सुरक्षा मानकों की गम्भीर अनदेखी की थी। पुराने एवं कटे फटे इंसुलेटेड तारों एवं घटिया तारों का उपयोग किया किया था। तार ऊंचाई भी स्थापित नहीं किये गए थे। तारों के जोड़ों को एलटी टेप के माध्यम से इंसुलेट नहीं किया गया था। बिजली व्यवस्था में कहीं भी एमसीबी का उपयोग नहीं किया गया और न ही अर्थिंग का व्यवस्था की गई थी। इसके अतिरिक्त धातु के सपोर्ट को भी अर्थ नहीं किया गया था साथ ही विधुत तारों को लोहे के पाईप एवं धातु संरचना के माध्यम से असुरक्षित तरीके से ले जाया जा रहा था। आरआरआर टेण्ट गढ़ा के डेकोरेटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं गोरखपुर पुलिस ने बताया कि गुरूवार को सुधीर कुमार पटेल कनिष्ठ यंत्री मप्रपूर्वलिकलि मिशन कम्पाउण्ड द्वारा लिखित शिकायत की कि 22 सितम्बर 26 को शाम गणेश जी पूजा पंडालों में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान गोरखपुर मार्केट क्षेत्र में गणेश पूजा पंडाल सिद्धिविनायक गणेश उत्सव समीति शारदा टाकीज के सामने द्वारा विद्युत सजावट के लिए नियुक्त डेकोरेटर सचिन टेण्ट गढ़ा द्वारा विद्युत सुरक्षा मानकों की गम्भीर अनदेखी करते हुये पुराने एवं कटे फटे इंसुलेटेड तारों, घटिया तारों का उपयोग किया जा रहा था। सचिन टेण्ट गढ़ा के डेकोरेटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
