दक्षिण कश्मीर में सड़क दुर्घटना में नौ पर्यटक घायल

श्रीनगर, 20 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना में नौ पर्यटक घायल हो गए। अधिकारियाें ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना आज सुबह करीब 06:30 बजे उस समय हुई जब जम्मू से श्रीनगर की ओर आ रहा एक यात्री टेम्पो निपोरा पावर ग्रिड स्टेशन के पास डिवाइडर से टकरा गया। जिसमें नौ यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही, स्थानीय लोग और अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग पहुंचाया।

घायलों में राजस्थान के विक्रम कुमार, आंध्र प्रदेश के अवला कृष्ण चैतन्य, उत्तर प्रदेश के आफताब, मुंबई के शांबो, राजस्थान का खोटा, मुंबई के रामलाल, मुंबई के वबक कुमार और अनिल कुमार, राजस्थान के राहुल हैं।

Next Post

भोपाल के कजलीखेड़ा में थाना और बागेश्वर धाम में होगी चौकी

Thu Mar 20 , 2025
भोपाल, सरकार ने भोपाल के कोलार क्षेत्र में कजलीखेड़ा थाना स्वीकृत किया है। इस प्रकार अप नगर में अब दो थाने होंगे। इसके अलावा खरगोन के जैतापुर,देवास के कमलापुर, उज्जैन के महाकाल लोक और तपोभूमि,सतना में रैगांव,सीधी में मड़वास और सेमरिया बनाए जाएंगे। इस प्रकार सरकार ने चार नए थाने […]

You May Like