करतार सिंह बने रोटरी क्लब चम्बल के आगामी सत्र के अध्यक्ष

मुरैना:रोटरी क्लब चम्बल मुरैना की जनरल मीटिंग का आयोजन वृन्दावन गार्डन में किया गया। मीटिंग में सर्वप्रथम क्लब अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सह प्रान्तपाल को मंचासीन कराया गया, मीटिंग में आये नवीन सदस्यों का स्वागत किया गया । रोटरी क्लब चम्बल के वर्तमान सत्र में होने वाले पैन प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा हुई तथा आगामी 26 अक्टूबर रविवार को क्लब के शपथ ग्रहण की तैयारियों पर चर्चा हुई, शपथ ग्रहण कार्यक्रम हेतु तीजेंद्र खेड़ा एवं लकी बंसल को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया ।

मीटिंग में प्रस्ताव आया कि रोटरी क्लब चम्बल के बरिष्ठ सदस्य रोटेरियन करतार सिंह राजपूत को अध्यक्ष मनोनीत किया जाए जिसे सर्व सहमति से सदन में उपस्थित सदस्यो द्वारा सहमति दी गई । इसी क्रम में मयंक श्रीवास्तव और कमल गोयल को सचिव एवं कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Next Post

भिंड के मंडी व जनपद अध्यक्ष रहे मोहन सिंह का निधन

Tue Oct 14 , 2025
भिंड: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भिंड के पूर्व मंडी अध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष तथा सिंचाई विभाग अध्यक्ष रहे मोहन सिंह भदौरिया का निधन हो गया। वे सुभाष नगर में निवासरत थे। मोहन सिंह भदौरिया वर्ष 1988 से 1991 तक मंडी अध्यक्ष, 1995 से 2000 तक जनपद अध्यक्ष […]

You May Like