भिंड के मंडी व जनपद अध्यक्ष रहे मोहन सिंह का निधन

भिंड: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भिंड के पूर्व मंडी अध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष तथा सिंचाई विभाग अध्यक्ष रहे मोहन सिंह भदौरिया का निधन हो गया। वे सुभाष नगर में निवासरत थे।

मोहन सिंह भदौरिया वर्ष 1988 से 1991 तक मंडी अध्यक्ष, 1995 से 2000 तक जनपद अध्यक्ष और बाद में सिंचाई विभाग अध्यक्ष रहे। उनके बड़े बेटे अजीत भदौरिया पूर्व पार्षद हैं व बहू प्रियंका भदौरिया अहेंती गांव की सरपंच हैं। अंतिम संस्कार के दौरान मुखाग्नि छोटे बेटे मोनू भदौरिया ने दी।

Next Post

भोपाल ईस्टर्न बायपास ROB धंसने पर MPRDC ने जांच शुरू की

Tue Oct 14 , 2025
भोपाल: स्टेट हाईवे पर सूखी सेवनिया रेलवे ओवर ब्रिज के एक हिस्से के धंसने के बाद मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम ने तुरंत तकनीकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य के साथ-साथ धंसने के कारणों का पता लगाने के लिए विशेष दल गठित किया गया है।एमपीआरडीसी […]

You May Like