पोर्टल पर अपलोड होगी निजी स्कूलों की सीटों की संख्या

सीहोर: लंबे इंतजार के बाद राज्य शिक्षा केंद्र ने गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों के निशुल्क एडमिशन को लेकर शेड्यूल जरी कर दिया है. पिछले साल यह एडमिशन प्रक्रिया फरवरी महीने में ही शुरू हो गई थी, ताकि सत्र शुरू होने के साथ ही गरीब विद्यार्थियों का भी प्रवेश हो सके. लेकिन इस बार मई महीने के पहले सप्ताह से निशुल्क एडमिशन की प्रक्रिया शुरु की जाएगी.इसके लिए निजी स्कूलों को आरक्षित सीटों की संख्या 5 मई तक पोर्टल पर अपलोड करना होंगी.

ऑनलाइन एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 मई से शुरु होगी. अभिभावक 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन और उसमें त्रुटि सुधार कर सकते हैं. यह प्रवेश प्रक्रिया एक महीने चलेगी और जून महीने में विद्यार्थियों को अलॉटेड स्कूल में उपस्थित होना होगा. खास बात यह है कि आरटीई के तहत अपने बच्चों के एडमिशन के लिए विद्यार्थियों के पास एक चरण ही रहेगा.आरटीई के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 मई से शुरु होंगे। जो 21 मई तक चलेंगे। इसी दौरान आवेदन में त्रुटि सुधार भी कर सकते हैं। आवेदन के सत्यापन भी 7 मई से होगा जो 23 मई तक चलेगा।

29 मई को रेंडम पद्धति से ऑनलाइन लॉटरी द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल का आवंटन होगा और उन्हें एमएमएस से सूचना मिलेगी। स्कूल के आवंटन के बाद 2 जून से 10 जून तक विद्यार्थी को आवंटित स्कूल में उपस्थित होना होगा। स्कूल संचालक मोबाइल एप से एडमिशन रिपोर्ट देंगे. गौरतलब है कि सत्यापन के समय केंद्र पर विद्यार्थी के मूल दस्तावेज लेकर अभिभावक को उपस्थित होना होगा.

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने आरटीई के तहत एडमिशन की प्रवेश प्रक्रिया जारी करते हुए कलेक्टर और जिला परियोजना समन्वयक को पत्र लिखकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं. उल्लेखनीय है कि जिले में 512 निजी स्कूल हैं। लेकिन अब तक 73 निजी स्कूलों ने मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किए हैं.ऐसे में इन 73 स्कूलों में आरटीई के तहत ऑनलाइन एडमिशन नहीं होंगे.

राज्य शिक्षा केंद्र ने इस बार जो प्रवेश प्रक्रिया जारी की है उसमें प्रवेश के लिए एक चरण ही दिया है. जबकि इससे पहले प्रवेश के 3 से 4 चरण भी होते थे. लेकिन पिछले साल भी प्रवेश प्रक्रिया का एक चरण पूरा हो पाया था. दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया के बाद निजी स्कूल संचालक प्रवेश प्रक्रिया को लेकर न्यायालय की शरण में चले गए थे. जिसके बाद दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी.
स्कूल में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की आयु सीमा तय
इस बार राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा में प्रवेशित बच्चे की आयु भी निर्धारित की है. नर्सरी कक्ष में न्यूनतम 3 वर्ष और अधिकतम 4 वर्ष 6 महीने, केजी-1 में न्यूनतम 4 वर्ष और अधिकतम 5 वर्ष 6 महीने, केजी-2 में न्यूनतम आयु 5 वर्ष और अधिकतम आयु 6 वर्ष 6 महीने तथा कक्षा पहली में न्यूनतम 6 वर्ष और अधिकतम 7 वर्ष 6 महीने निर्धारित की है.
एडमिशन का शेडयूल जारी
आरटीई में एडमिशन की तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थीं, अब एडमिशन का शेड्यूल भी जारी हो चुका है. ऑनलाइन आवेदन 7 मई से प्रारंभ होंगे जो आगामी 21 मई तक जारी रहेंगे.
आरआर उईके
डीपीसी सीहोर

Next Post

मुस्लिम महिलाओं ने पहलगाम हादसे के खिलाफ प्रदर्शन किया

Sun Apr 27 , 2025
भोपाल: आज राजधानी के ईदगाह क्षेत्र में एसबीआई चौराहे पर मुस्लिम समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन