ज्वेलरी शॉप में चोरी, युवक ने दिया वारदात को अंजाम सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

रीवा, रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमधर कॉलोनी में संचालित श्री सिद्धिविनायक ज्वेलरी शॉप में बीती रात्रि घुसे अज्ञात चोर ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है. चोरी कि यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है जिसमें एक युवक वारदात को अंजाम देते नजर आ रहा है.

घटना के संबंध में ओम सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुकान उनके पिता संतोष सोनी द्वारा संचालित की जाती है. बीती रात्रि तकरीबन 3 बजकर 20 मिनट पर एक अज्ञात युवक दुकान का शटर तोडक़र अंदर घुसा और शोकेस के कांच को तोड़ते हुए दुकान के अंदर रखे सोने चांदी के जेवराज सहित नगदी उठा ले गया. ओम सोनी ने बताया कि तडक़े तकरीबन 4 बजे एक व्यक्ति ने उनके पिता को फोन किया जिसके बाद दुकान में चोरी की जानकारी हुई. मौके पर पहुंचे दुकान संचालक ने पाया कि सटर टूटा हुआ है और कांच को भी तोड़ा गया है जिसके बाद अज्ञात चोर दुकान के अंदर घुसा. वही सीसीटीवी कैमरे में भी एक युवक द्वारा वारदात को अंजाम देते नजर आ रहा है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है की चोरी कि यह वारदात कितने रुपयों की है. मौके पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट सहित साइबर सेल की टीम को बुलाया गया है.

Next Post

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) ने थाना नोहटा में जनसंवाद कर सुनीं जनसमस्याएँ, नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Fri Jul 24 , 2026
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) द्वारा थाना नोहटा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपनी समस्याएं व सुझाव पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखे। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनके त्वरित व प्रभावी निराकरण […]

You May Like