
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डुमना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पारगमन यात्रा के दौरान उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके जन्मदिन पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जहां विधायक अजय बिश्नोई, सुशील तिवारी ‘इंदु’, अशोक रोहाणी, संतोष बरकड़े, डॉ. अभिलाष पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोटिया, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर,डॉ. जितेंद्र जामदार, प्रभात साहू, सुभाष तिवारी रानू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया। इस दौरान संभागायुक्त धनंजय सिंह, आईजी प्रमोद वर्मा, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
