
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर की अपील समिति के एक सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया आज शुक्रवार को कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी रुचिका चौहान द्वारा नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 403 की उप धारा 4 के अंतर्गत कराई गई। नगर निगम के वार्ड 42 की पार्षद श्रीमती ममता अजय तिवारी निर्विरोध विजयी रहीं।
ठीक अपरान्ह 2:30 बजे सदन में मौजूद सदस्यों को निर्वाचन प्रकिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. इसके बाद मास्टर ट्रेनर नीरज झा ने पीपीटी के जरिए पूरी प्रक्रिया समझाई.
निर्धारित समय तक केवल एक सदस्य का नामांकन प्राप्त हुआ, जो नगर निगम के वार्ड -42 की पार्षद श्रीमती ममता अजय तिवारी द्वारा दाखिल किया गया. उनका नामांकन जाँच में सही पाया गया. इस प्रकार श्रीमती ममता अजय तिवारी चुनाव मैदान में शेष रहीं. उन्हें विजयी घोषित किया गया।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत शाम को अपील समिति के सदस्य के निर्वाचन का प्रमाण-पत्र ममता तिवारी को प्रदान किया गया.
