बरियापुर नहर की मरम्मत न होने से खेतों में भर गया पानी नष्ट हो रही गेंहू, सरसों-मसूर व चने की फसल

चंदला: पहले अतिवर्षा से किसान खरीफ की फसल नही बो पाएं अब बरियारपुर नहर का पानी किसानों के खेतों में भर जाने से किसानों द्वारा बोई गई गेंहू मटर सरसो व मसूर की फसल सड़ने लगी है किसान इन फसलों को बचाने दिन- रात हाड़तोड़ मेहनत कर मोटर पंप लगाकर खेतों में भरा पानी निकालने में लगे हुए हैं।किसानों ने बताया कि समय रहते यदि बरियारपुर मुख्य नहर सहित माइनरों की मरम्मत हो जाती तो ऐसी स्थिति निर्मित नही होती खेतो से पानी निकालने किसानों का संघर्ष जारी है।

उपज घटने से किसान निराश होती जा रही माली हालत किसानों ने बताया कि माइनर फूट जाने से दो दर्जन से अधिक किसानों की फसलें डूब जाने से वे सदमे में है किसानों की हर वर्ष उपज घटती जा रही है जिससे उनकी माली हालत होती जा रही है किसानो में आत्महत्या करने जैसी स्थिति निर्मित हो रही है. नहर में पानी छोड़े जाने के बाद नही करते पैट्रोलिंग किसानों ने बताया कि बरियारपुर नहर में पानी छोड़े 20 दिन से अधिक का समय बीत गया है। दिन व रात में पैट्रोलिंग नही करने से मुख्य नहर सहित माइनर अचानक फूट रही है जिसका दुष्परिणाम किसान भोग रहे है
इनका कहना है
बरियारपुर नहर में पानी छोड़े जाने के पहले न तो नहर की सफाई की गई और न ही मरम्मत हुई है नहर फूटने से किसानों के खेतों में पानी भर रहा है
बबलू रजक किसान खडेहा
लापरवाही के चलते मुख्य नहर सहित माइनरों की दुर्दशा हुई है।
भागवत प्रसाद किसान ग्राम हरवंशपुर
बरियारपुर नहर अब जीवन दायनी की अभिशाप बन गई है सिंचाई विभाग के अधिकारियों को किसानों की बिल्कुल चिंता नही है
किसान राजकरण ग्राम चुकेहटा
सिंचाई विभाग नहरों के सुधार में कोई ध्यान नही दे रहा।
संतोष प्रजापति किसान ग्राम गौहानी

Next Post

सिविल हॉस्पिटल के नए भवन का उद्घाटन अब तक नहीं, मरीज सुविधाओं से वंचित

Sun Dec 14 , 2025
सिलवानी:नगर में लगभग 8 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित सिविल हॉस्पिटल भवन अब भी उद्घाटन की राह देख रहा है। करीब 13,700 वर्गफीट क्षेत्र में निर्मित यह तीन मंजिला भवन क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया था, लेकिन […]

You May Like