सिविल हॉस्पिटल के नए भवन का उद्घाटन अब तक नहीं, मरीज सुविधाओं से वंचित

सिलवानी:नगर में लगभग 8 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित सिविल हॉस्पिटल भवन अब भी उद्घाटन की राह देख रहा है। करीब 13,700 वर्गफीट क्षेत्र में निर्मित यह तीन मंजिला भवन क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया था, लेकिन अब तक इसे शुरू नहीं किया जा सका है।
पुराना अस्पताल भवन जगह की कमी से जूझ रहा है, जिसके कारण मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि कई जरूरी जांचों और उपचार के लिए मरीजों को जिला अस्पताल रायसेन या भोपाल जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है।स्थानीय नागरिकों और मरीजों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब नया भवन पूरी तरह बनकर तैयार है, तब भी उसका संचालन शुरू नहीं किया जा रहा।

लोगों का कहना है कि नए भवन के चालू होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार होगा और गंभीर मरीजों को बाहर रेफर नहीं करना पड़ेगा।गौर करने वाली बात यह है कि यह जिला स्वास्थ्य राज्य मंत्री का गृह जिला माना जाता है। ऐसे में यहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की यह स्थिति है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द नए सिविल हॉस्पिटल भवन का उद्घाटन कर मरीजों को इसका लाभ दिया जाए।

Next Post

हॉर्नबिल महोत्सव भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक: मोदी

Sun Dec 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागालैंड के हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना की है और इसे भारत की सांस्कृतिक समृद्धि तथा जनजातीय विरासत की चिरस्थायी जीवंतता का सशक्त प्रतीक बताया है। श्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा एक अखबार […]

You May Like