मनीला में गुरुद्वारा खालसा दीवान के पुनर्विकास कार्य समारोह में शामिल होंगे मोदी

नयी दिल्ली 16 नवम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मनीला में 100 वर्ष से अधिक पुराने गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री भारत आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मनीला गये हुए हैं। वह स्थानीय समय के अनुसार सुबह इस समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस दिन को विशेष बताते हुए गुरुद्वारे के आध्यात्मिक महत्व और सिख समुदाय के वैश्विक योगदान का उल्लेख किया है।

श्री मोदी ने कहा,”कल, 17 नवंबर, एक अत्यंत विशेष दिन है। मुझे मनीला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान के पुनर्विकास कार्यों के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लेने का सम्मान प्राप्त होगा। यह गुरुद्वारा एक शताब्दी से भी अधिक पुराना है और अपार आध्यात्मिक महत्त्व का केंद्र है। गुरु साहिबान की शिक्षाओं से प्रेरित होकर, सिख समुदाय ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनायी है। दूसरों की सेवा करने और एक बेहतर विश्व के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाते हुए, सिख समुदाय ने पूरी दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।”

यह गुरुद्वारा 1929 में मनीला में बसे सिख और पंजाबी समुदाय द्वारा बनाया गया था और यह दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे पुराने सिख गुरुद्वारों में से एक है।

 

 

 

Next Post

भिंड के मेहगांव पहुंचे हरीश चौधरी और जीतू पटवारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Mon Nov 16 , 2026
भिंड। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को भिंड जिले के मेहगांव पहुंचे। यहां कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह दौरा पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आयोजित किया गया। मेहगांव में प्रदेश कांग्रेस सचिव […]

You May Like