यादव ने जनजातीय गौरव क्रांतिसूर्य टंट्या भील की जयंती पर किया नमन

भोपाल, 04 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय गौरव व संस्कृति के रक्षक, क्रांतिसूर्य टंट्या मामा भील की जयंती पर नमन किया है।

डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय अस्मिता की रक्षा और माँ भारती की सेवा में सर्वस्व न्योछावर करने वाले क्रांतिसूर्य टंट्या मामा भील का अतुलनीय योगदान सर्वदा स्मरणीय रहेगा। उनके समर्पण, शौर्य और बलिदान की कहानियां, भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा और अपनी संस्कृति व परंपराओं की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

 

Next Post

शराब बंदी, धार्मिक स्थानों की गरिमा बनाए रखने का प्रयास: यादव

Fri Apr 4 , 2025
भोपाल, 04 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जन भावनाओं का ध्यान रखते हुए धार्मिक स्थानों की पवित्र गरिमा को बनाए रखने के लिये शराब बंदी का प्रयास किया है, इसके लिये शासन ने भले ही राजस्व की हानि स्वीकार की है। राज्य शासन […]

You May Like