गरदेज, 27 जनवरी (वार्ता) अफगानिस्तान के पूर्वी पकतिया प्रांत के जाजाई अरयूब जिले में रविवार को एक विस्फोटक उपकर से खेलने के दौरा अचानक हुए विस्फोट में एक बच्चा मारा गया और अन्य पांच घायल हो गये हैं।
प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मुनिब जद्रान ने सोमवार को बताया कि पिछले युद्धों के दौरान बिना उपयोग में लाये गये एक विस्फोटक उपकरण के जमीन में पड़ा हुआ था। रविवार को बच्चों ने विस्फोटक उपकरण को खिलौना समझकर उससे खेलने लगे तभी अचानक से विस्फोट हो गया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य पांच घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान दुनिया के सबसे अधिक बारूदी सुरंगों से प्रदूषित देशों में से एक है, जहां पिछले दशकों में युद्धों से बचे विस्फोटक उपकरणों में विस्फोट होने के कारण हर महीने कई लोग मारे जाते हैं। इनमें से अधिकतर बच्चे होते हैं। जो या तो मारे जाते हैं अन्यथा अपंग हो जाते हैं।
पिछले साल अक्टूबर में जारी संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान में 2024 के पहले छह महीनों में बारूदी सुरंगों और विस्फोटक उपकरणों में विस्फोट होने से 292 लोगों की जान चली गई थी।
