
सिंगरौली। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद के अध्यक्षता एवं कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के उपस्थिति में कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि विभाग एवं संबद्ध विभागो के अधिकारियों का संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुये कमिश्नर ने कहा कि किसान को केन्द्र विंदु मानकर सभी योजनाओं का समन्वय के साथ कृषि एवं संबंधित विभाग लाभान्वित करायें। उन्होंने कहा कि योजनाएं समिति हैं। इसलिए किसानो के समग्र विकास के लिए उन्हें तकनिकी सहायता उपलब्ध कराना अत्यन्त आवश्यक है। कमिश्नर ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानो को सर्वांर्गीण विकास की ओर अग्रसर करना है। उन्होंने कहा सिंगरौली एक ऐसा जिला है जहां पर सभी प्रकार की मृदा उपलब्ध है। साथ ही अनेको प्रकार के फसलो के उत्पादन करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि फसलो की पैदावार को बढ़ाने के लिए हमे पारंम्परिक विधि एवं वैज्ञानिक विधि के मिश्रण से खेती करने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि जलवायु परिर्वतन सभी के लिए एक बड़ी चुनौती है। ऐसे समय में जो गेहॅू तथा धान की फसलो के पैदावार में अधिक मात्रा में जल का उपयोग होता है।
प्रशिक्षण के दौरान जिपं सीईओ, जेडी केएस नेताम, जेडीवीएस डॉ. राजेश मिश्रा, जेडी फिसरिज डॉ. अंजना सिंह, डीडी, आशीष पाण्डेय, उप संचालक उद्यानिकी एचएल निमोरिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
