भागीरथपुरा में उल्टी-दस्त के बाद एक और मौत, महिला ने तोड़ा दम

इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में उल्टी-दस्त जैसी बीमारी के बाद मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार शाम पहलवान खूबचंद की मौत के बाद देर रात एक बुजुर्ग महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने फेफड़ों और किडनी में संक्रमण बताया.जानकारी के अनुसार भागीरथपुरा जैन दूध के पास स्थित गली में रहने वाली 65 वर्षीय लक्ष्मीदेवी रजक बीते एक सप्ताह से अस्वस्थ थीं. उन्हें स्कीम नंबर-114 स्थित सीएचएल अस्पताल में भर्ती कराया था. शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का कहना है कि दूषित पानी पीने के बाद लक्ष्मीदेवी को उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई. हालांकि फिलहाल इस मौत को दूषित पानी से जोड़ने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं. इधर सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भागीरथपुरा क्षेत्र में अब तक 29 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है. लक्ष्मीदेवी की मौत के बाद इसे दूषित पानी से जुड़ी 30वीं मौत के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है, मामले को लेकर जांच जारी है.

Next Post

ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed Jan 28 , 2026
इंदौर:क्राइम ब्रांच पुलिस ने ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर की गई ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को जोड़कर एक नामी कंपनी के नाम से बने फर्जी इन्वेस्टमेंट ऐप पर रुपए इन्वेस्ट कराता था और बाद […]

You May Like