आजाद और तिलक को सीएम डॉ यादव ने किया नमन, भारतीय मजदूर संघ को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, त्याग, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने कहा कि आजाद का राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रत्येक भारतीय को देशसेवा के लिए प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि तिलक के विचार देशभक्ति का अमूल्य स्रोत हैं तथा राष्ट्र के प्रति उनका संघर्ष, नेतृत्व और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का श्रम, कौशल और समर्पण नए भारत के निर्माण की आधारशिला है। राज्य सरकार प्रत्येक श्रमिक के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Next Post

हमारे युवाओं से बढ़कर कुछ नहीं… पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा एक्शन, फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगा फैसला

Thu Jul 23 , 2026
पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से बढ़कर कुछ नहीं और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। देश भर में पेपर लीक मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ इस्तीफे की मांग की जा रही […]

You May Like