विभिन्न स्थानों से एक दर्जन दोपहिया वाहन चोरी 

शहर में नहीं थम रही वाहन चोरी की वारदातें

भोपाल, 23 जनवरी. राजधानी में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं नहीं थम रही हैं. पिछले चौबीस घंटों के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों से बदमाश करीब एक दर्जन दोपहिया वाहन चोरी कर ले गए. पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल एक भी वारदात के आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है. जानकारी के अनुसार सारा गैस एजेंसी रोज बरखेड़ी जहांगीराबाद निवासी गोविंद जाटव प्रायवेट काम करते हैं. पिछले दिनों उन्होंने होंडा साईन मोटर सायकिल घर के सामने खड़़ी की थी. अगले दिन सुबह देखा तो बाइक गायब थी. मकान मालिक से पूछने पर उन्होंने बाइक की कोई जानकारी नहीं होना बताया. आसपास तलाश करने के बाद भी जब बाइक का कुछ पता नहीं चला तो गोविंद ने थाने जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इधर ऐशबाग स्थित करतार आर्केट के सामने मजहर खान, शास्त्री नगर जवाहर चौक से पायल यादव की स्कूटर, खटीकपुरा बुधवारा से आमिर खान, जैन नगर लालघाटी कोहेफिजा से किंजल चौहान की स्कूटर चोरी हो गई. इसी प्रकार सनराईज कालोनी शाहजहांनाबाद से मुनव्वर खान, शारदा नगर गौतम नगर से मुरारी अहिरवार, शिवनगर फेस-3 छोला मंदिर से राजकुमार चौरसिया और कलियासोत डेम चूनाभट्टी से कौशल सिंह ठाकुर की बाइक चोरी चली गई. इसी प्रकार शिवाजी नगर एमपी नगर से स्वप्निल कुमार जैन, इमामबाड़ा रोड कोतवाली से भरत गुप्ता, इस्लामी गेट टीला जमालपुरा से मुजीब खान, चूनाभट्टी स्थित शाहपुरा से प्रवीण पारदी और कजलीखेड़ा कोलार रोड से राजा अहिरवार की बाइक चोरी चली गई. पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Next Post

पत्थर से भरा टक्रक पलटा, दो युवक घायल 

Thu Jan 23 , 2025
भोपाल, 23 जनवरी. गुनगा इलाके में पत्थर से भरा ट्रक पलटने से काम कर रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है. […]

You May Like