पत्थर से भरा टक्रक पलटा, दो युवक घायल 

भोपाल, 23 जनवरी. गुनगा इलाके में पत्थर से भरा ट्रक पलटने से काम कर रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक अभिषेक अहिरवार पुत्र मुकेश अहिरवार (20) ग्राम रतुआ रतनपुर थाना गुनगा का रहने वाला है और ग्राम पारदी स्थित पचौरी स्टोन क्रेशर पर काम करता है. बीती पंद्रह जनवरी की दोपहर को वह अपने साथी समीर के साथ यहां एक ट्रक पर काम कर रहा था. इसी दौरान चालक ने लापरवाही से ट्रक को चलाया, जिससे पत्थर से भरा ट्रक पलट गया. इस हादसे में अभिषेक के सिर तथा पैर में गंभीर चोट आई, जबकि समीर को मुंह और दोनों पैरों में चोट पहुंची. क्रेशर पर काम करने वाले लोगों ने दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक अहिरवार की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Next Post

इलेक्ट्रिक रिक्शे की टक्कर से महिला घायल 

Thu Jan 23 , 2025
भोपाल, 23 जनवरी. टीला जमालपुरा इलाके में इलेक्ट्रिक रिक्शे की टक्कर से स्कूटर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने टक्कर मारने वाले रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी […]

You May Like