
सीधी।भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर पूजा पार्क स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।इस अवसर पर अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा पंडित नेहरू जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच और शिक्षा के प्रसार को राष्ट्र निर्माण का आधार बनाया। आज के युग में हमें उनके आदर्शों और दृष्टिकोण को अपनाकर देश को मजबूत और समृद्ध बनाने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए कांग्रेसजनों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।अंत में नेहरू जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।
