मेडीकैप्स छात्रा से चाकू की नोंक पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: मेडीकैप्स यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा के साथ एक युवक ने चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया. वारदात के बाद पीड़िता खुद थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी की रात वह राजबाड़ा से घूमकर बस से मेडीकैप्स चौराहे पर उतरी थी. वहां से उसने हॉस्टल जाने के लिए एक रैपिडो बुक किया, लेकिन कुछ देर बाद रैपिडो कैंसिल होने का मैसेज आया, इसी दौरान एक युवक वहां आया और पूछा कि कहां जाना है. पीड़िता ने उसे बताया कि वह पास ही स्थित स्टेंजा हॉस्टल में रहती है और रैपिडो का इंतजार कर रही है. युवक ने खुद को मेडीकैप्स कॉलेज का पासआउट बताते हुए कहा कि वह भी हॉस्टल की ओर ही जा रहा है और छोड़ देगा.

सुनसान इलाके में मारपीट और धमकाकर किया रेप
भरोसा कर पीड़िता उसके साथ बाइक पर बैठ गई. लेकिन आरोपी उसे हॉस्टल न ले जाकर अन्य स्थान की ओर जाने वाली सड़क पर नवीन निर्माणाधीन कॉलोनी सूर्या टाउनशिप, ग्राम पांदा के सुनसान इलाके में ले गया. वहां उसने चाकू दिखाकर युवती को डराया, धमकाया, मारपीट की और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की रिपोर्ट पर किशनगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कुलदीप खत्री के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई.

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर धराया आरोपी
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक बिना नंबर की काली बुलेट मोटरसाइकिल दिखाई दी. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस हरसोला रोड पहुंची, जहां से ग्राम हरसोला में रहने वाले 23 वर्षीय तुषार वर्मा को उसकी बुलेट के साथ पकड़ा लिया. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसने शराब पी रखी थी और छात्रा को कॉलेज के सामने अकेला देखकर झांसे में लिया था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग बिना नंबर की काली बुलेट मोटरसाइकिल जब्त कर ली. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है

Next Post

वरुण धवन पर नहीं लगा कोई जुर्माना, टीम ने अफवाहों पर दी सफाई

Wed Jan 28 , 2026
वरुण धवन की टीम ने साफ किया है कि मुंबई मेट्रो ने अभिनेता पर कोई जुर्माना नहीं लगाया है। पुरानी रिपोर्ट्स गलतफहमी पर आधारित थीं, जिन्हें अब हटा लिया गया है। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और मुंबई मेट्रो को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही खबरों पर अब पूरी […]

You May Like