आईएनएस सह्याद्रि कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचा

कोलंबो, 05 अप्रैल (वार्ता) भारतीय नौसेना का जहाज (आईएनएस) सह्याद्रि शुक्रवार को कोलंबो बंदरगाह पहुंचा, जहां श्रीलंका की नौसेना ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया।
‘डेली मिरर’ की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, आईएनएस सह्याद्री 143 मीटर लंबा फ्रिगेट है, जिस पर 320 लोगों का दल है और जहाज की कमान कैप्टन रजत कुमार के हाथ में है।
रिपोर्ट के अनुसार, आईएनएस सह्याद्री के चालक दल अपनी यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए श्रीलंका की नौसेना की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे देश भर के कई पर्यटन स्थलों का भी दौरा करेंगे। यात्रा के समापन पर, आईएनएस सह्याद्री सात अप्रैल को कोलंबो से रवाना होने वाला है।

Next Post

नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमलों में इस सप्ताह 52 लोगों की मौत

Sat Apr 5 , 2025
अबुजा, 05 अप्रैल (वार्ता) मध्य नाइजीरिया में संदिग्ध बंदूकधारियों ने इस सप्ताह के दौरान कम से कम 52 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बुधवार रात से हुए हमलों ने प्लेट्यू राज्य के बोक्कोस स्थानीय सरकार क्षेत्र में समुदायों में दहशत पैदा कर […]

You May Like