नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमलों में इस सप्ताह 52 लोगों की मौत

अबुजा, 05 अप्रैल (वार्ता) मध्य नाइजीरिया में संदिग्ध बंदूकधारियों ने इस सप्ताह के दौरान कम से कम 52 लोगों की हत्या कर दी।
स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बुधवार रात से हुए हमलों ने प्लेट्यू राज्य के बोक्कोस स्थानीय सरकार क्षेत्र में समुदायों में दहशत पैदा कर दी है। बोक्कोस सांस्कृतिक विकास परिषद वैनगार्ड के प्रमुख फार्मासुम फुडांग ने राज्य की राजधानी जोस में संवाददाताओं को बताया कि हमलावरों ने स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की और घरों में आग लगा दी। हमलों में कई लोग मारे गये और कई अन्य घायल हो गये।
फुडांग शवों की तलाश में आस-पास की झाड़ियों की तलाशी लेने में अन्य स्वयंसेवकों का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “गुरुवार को कम से कम 31 लोगों को सामूहिक रूप से दफनाया गया।”
फुडांग ने बताया कि गुरुवार को ही हुर्ती गांव में पांच युवा पीड़ितों के शव मिले तथा बोक्कोस क्षेत्र के कई गांवों में तलाशी के दौरान 16 अन्य शव मिले।
गौरतलब है कि ताजा खून-खराबे का मकसद अज्ञात है। बोक्कोस प्लेट्यू में सबसे अधिक बार हमले की जद में आने वाले क्षेत्रों में से एक है, जो देश के मुस्लिम-बहुल उत्तर और ईसाई-बहुल दक्षिण के बीच के मध्य क्षेत्र में है।
एक बयान में, प्लेट्यू पठार राज्य सरकार ने हमलों की निंदा करते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम’ के संबंध में कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।
नाइजीरिया के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में सशस्त्र हमले प्राथमिक सुरक्षा खतरा रहे हैं, जिसके कारण हाल के महीनों में बड़ी संख्या में मौतें और अपहरण हुए हैं।

Next Post

गडऱा कांड में परिजन मृतकों का अंतिम संस्कार करने राजी, SDOP हटेंगी, मजिस्ट्रियल जांच होगी

Sat Apr 5 , 2025
रीवा। मऊगंज जिले के शाहपुर थाना अन्तर्गत गडऱा गांव में घर के अंदर पिता-पुत्र और बेटी का शव फंदे में लटका हुआ शुक्रवार को मिला था. भारी तनाव के बीच पुलिस शवो को लेकर संजय गांधी अस्पताल रीवा पहुंची थी. जहा शनिवार की सुबह फारेंसिक विशेषज्ञ की मौजूदगी में डाक्टरो […]

You May Like

मनोरंजन