सतना:वर्षों तक विन्ध्य की सनातनी जनता के आस्था के प्रमुख केन्द्र रहे धारकुण्डी आश्रम में परमहंस स्वामी सच्चिदानन्द महाराज के ब्रम्हलीन होने के बाद उनके अन्तिम दर्शन के लिए पिछले दस ग्यारह घण्टे से जुड रही भक्तों की भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है.निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महाराज जी के समाधि कार्यक्रम सोमवार को सुबह 10 बजे से प्रारम्भ हो जाएगे.
आश्रम के प्रबन्धन से जुडे व्यक्तियों के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार महाराज जी की पार्थिव देह मुबई बादलपुर आश्रम से शनिवार को देर शाम सडक़ मार्ग से धारकुण्डी के लिए रवाना हुई.
इसके पूर्व वहां भक्तों के दर्शन के लिए रखा गया.बताते हैं कि महाराज जी के अन्तिम दर्शन के लिए मार्ग में रात में भी सैकडों भक्त इन्तजार कर रहे थे. दोपहर करीब दो बजे के आसपास महाराज जी के साथ चल रहे गाडिय़ों के काफिला सेमरिया की ओर से धारकुण्डी पहुंचा.पार्थिव देह पहुचने के साथ ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी बसामन मामा से धारकुण्डी पहुचकर महाराज जी को अपने श्रृध्या सुमन अर्पित किया. इसके पूर्व सतना कलेक्टर डां एस सतीश सुबह आठ बजे पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन कर चुके थे.इसी के साथ यह तय हो गया था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डां मोहन यादव रविवार को ही शहडोल के कार्यक्रम के बाद धारकुण्डी पहुंच सकते हैं.
हेलीपैड की व्यवस्था का निरीक्षण शनिवार की शाम को ही कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक कर चुके थे. बताया गया है कि पहले महाराज जी की पार्थिवदेह को हेलीकाप्टर से लाने की सम्भावना थी.बाद में उनके सेवादारों ने सडक़ मार्ग से लाना उचित समझा.हांलाकि धारकुण्डी आश्रम के अन्दर व बाहर भक्तों ने कल शाम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराना प्रारम्भ कर दिया था. रविवार की सुबह पुलिस ने पूरी व्यवस्था अपनी निगरानी में ले ली थी.इसके बावजूद भक्तों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा था. बताया जा रहा है कि अन्तिम दर्शन के लिए महाराज जी की देह रखे जाने के बाद हजारों की तादाद में भक्तों ने अपने श्रध्यासुमन अर्पित किए.
व्यवस्था से जुडे लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे के आसपास उनकी पार्थिवदेह को अन्तिम दर्शन के लिए समाधि स्थल पर रख दिया जाएगा.इसके बाद समाधि की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी.इस दौरान देश और प्रदेश के कई अतिविशिष्ट लोगों के पहुचने की सम्भावना है.हालांकि प्रशासन लोगों की भीड़ को देखते हुए कई विशेष सुरक्षा प्राप्त लोगों को आने पर दिक्कत व्यक्त कर चुका है. बताया गया है कि आने वाले भक्तों को कोइ दिक्कत न हो इसके लिए भी आश्रम प्रबन्धन विशेष प्रबन्ध कर रखे हैं
