भोपाल के सबसे बड़े नवनिर्मित फ्लाईओवर का उद्घाटन गुरुवार को

भोपाल, 22 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को यहां गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर क्षेत्र के बीच 154 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित भोपाल के सबसे बड़े फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शहर में मैदा मिल मार्ग पर गायत्री मंदिर से डीबी मॉल चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रगति चौराहा से मानसरोवर कॉम्प्लेक्स होते हुए गणेश मंदिर तक निर्मित फ्लाई-ओवर 2900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा है। यह मैदा मिल मार्ग को विद्यानगर, शक्तिनगर, कस्तूरबा नगर, साकेतनगर, दानिशनगर, आशिमा मॉल और एम्स जैसे प्रमुख रिहायशी और वाणिज्यिक क्षेत्रों को जोड़ता है। इसके अलावा औबेदुल्लागंज, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा और जबलपुर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग को सुगम बनाएगा।
यह फ्लाईओवर डी.बी. मॉल, बोर्ड ऑफिस, प्रगति पेट्रोल पंप और मानसरोवर चौराहे जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर यातायात का दबाव कम करेगा। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार 60 प्रतिशत यातायात इस फ्लाईओवर से गुजरेगा, जबकि शेष 40 प्रतिशत यातायात पुराने मार्गों का उपयोग करेगा।
फ्लाईओवर की एक शाखा डी.बी. मॉल चौराहे से भोपाल हाट (मंत्रालय मार्ग) की ओर जाती है, जिससे वल्लभ भवन तथा अरेरा हिल्स पर स्थित समस्त राज्य स्तरीय कार्यालयों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को “पीक ऑवर्स” में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। यातायात सुगम हो जाने से नागरिकों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुँचने में समय की बचत होगी और वाहन प्रदूषण में भी कमी आयेगी, जिससे भोपाल शहर के नागरिकों को राहत मिलेगी।

Next Post

भिंड में एक युवक ने की आत्महत्या

Wed Jan 22 , 2025
भिण्ड, 22 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में एक युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देहात थाना क्षेत्र के पुर गांव में आज एक युवक प्रेम जाटव का शव पेड़ पर लटका मिला है। बताया गया कि युवक ने […]

You May Like

मनोरंजन