
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टेंकर ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया। टेंकर युवक को काफी दूर तक घसीट हुआ ले गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अखिलेश उर्फ रिंकू चौरसिया 36 वर्षीय बीती रात स्कूटी से कहीं जा रहा था तभी अज्ञात टेंकर चालक ने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी जिससे अखिलेश के सिर, हाथ पैर में गंभीर चोटे आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई है।
