हादसा टालने वाले 7 जांबाज़ रेलकर्मी सम्मानित

भोपाल।ड्यूटी के दौरान बड़े हादसों को टालने वाले 7 रेलकर्मियों का सोमवार को सम्मान किया गया. संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित इन रेलकर्मियों ने अपनी सूझ-बूझ, सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से गंभीर दुर्घटनाओं को रोका. इनके प्रशंसनीय प्रयासों से न केवल रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई बल्कि रेलवे संपत्ति की भी सुरक्षा हुई. रेल प्रशासन कर्मचारियों के समर्पण, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रेरित करता है. बहादुर कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नगद राशि से सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने कर्मचारियों के उत्साह, सजगता एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए रेलकर्मियों को निरंतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं. सम्मान कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विजय शंकर गौतम, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) ऋतुराज शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

हत्या के आरोपी ने जेल में किया सुसाइड

Tue May 20 , 2025
कंडम बैरक में टॉवेल से फंदा बनाकर लगाई फांसी ग्वालियर: दो साल पहले डबरा के व्यापारी के बेटे चिराग उर्फ सागर शिवहरे की हत्या के आरोपी शिवम जादौन ने ग्वालियर सेन्ट्रल जेल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना आज उस समय की है, जब कैदियों को बाहर निकाला गया […]

You May Like