क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल में अनोखा मामला, एक साथ चार बच्चों का हुआ जन्म

इंदौर: गंगवाल बस स्टैंड क्षेत्र स्थित क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल में सुबह एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार नवजातों में तीन बच्चियां और एक लड़का शामिल है. दुर्लभ प्रसव का मामला होने पर महिला और सभी बच्चे विशेष निगरानी में रखे गए हैं.क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन से जुड़े गिरीश काबरा ने बताया कि महिला को रात में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर अस्पताल लाया गया था.

सुबह डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक डिलीवरी कराई. चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल मां और चारों शिशुओं की स्थिति सामान्य है और कोई जटिलता सामने नहीं आई है. अस्पताल में जन्मे चारों बच्चों को नवजात गहन देखरेख इकाई में रखा गया है, जहां विशेषज्ञों की टीम लगातार स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है. अस्पताल प्रबंधन ने इसे सफल और सुरक्षित प्रसव बताते हुए कहा कि सभी बच्चे स्थिर हैं और स्थिति आशाजनक है.

Next Post

बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके

Wed Dec 3 , 2025
नयी दिल्ली, 02 दिसंबर (वार्ता) बंगाल की खाड़ी में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) ने बताया कि आज सुबह 7:26 बजे बंगाल की खाड़ी में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गयी। भूकंप से अभी तक किसी के हताहत […]

You May Like