बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके

नयी दिल्ली, 02 दिसंबर (वार्ता) बंगाल की खाड़ी में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) ने बताया कि आज सुबह 7:26 बजे बंगाल की खाड़ी में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गयी। भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

केन्द्र के अनुसार भूकंप 20.56 उत्तरी अक्षांश और 92.31 पूर्वी देशांतर पर 35 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया। कन्द्र ने बताया कि इससे पहले दिन में ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ताजिकिस्तान में भारतीय समयानुसार सुबह 4:35 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गयी। भूकंप की गहरायी 75 किमी पर थी।

Next Post

ई-रिक्शा की बैटरी फटी, मां-बेटी दोनों की मौत

Wed Dec 3 , 2025
इंदौर:विजय नगर क्षेत्र में हुए ई-रिक्शा विस्फोट हादसे में उपचाररत दूसरी महिला ने भी दम तोड़ दिया. इससे पहले उसकी बेटी की मौत हो चुकी है, जबकि चालक अभी भी आईसीयू में है.विजय नगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से हुए भीषण हादसे में एक और महिला की […]

You May Like