ई-रिक्शा की बैटरी फटी, मां-बेटी दोनों की मौत

इंदौर:विजय नगर क्षेत्र में हुए ई-रिक्शा विस्फोट हादसे में उपचाररत दूसरी महिला ने भी दम तोड़ दिया. इससे पहले उसकी बेटी की मौत हो चुकी है, जबकि चालक अभी भी आईसीयू में है.विजय नगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से हुए भीषण हादसे में एक और महिला की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, दिग्गी राजा नगर, देवास की रहने वाली रामकुंवर बाई पति नाथूसिंह, अपनी बेटी पवित्रा बाई पति विजय चौहान निवासी निरंजनपुर नई बस्ती के साथ शंकर आई हॉस्पिटल जा रही थीं.

रास्ते में ई-रिक्शा की बैटरी अचानक फट गई, जिससे दोनों और चालक अरुण पिता सत्यप्रकाश गुप्ता बुरी तरह झुलस गए. तीनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ पहले पवित्रा बाई की मौत हो गई थी. देर रात उपचार के दौरान रामकुंवर बाई ने भी दम तोड़ दिया. टीआई चंद्रकांत पटेल ने बताया कि चालक अरुण गुप्ता की हालत नाजुक है और उसका उपचार आईसीयू में जारी है. पुलिस हादसे के कारणों की जाँच कर रही है.

Next Post

सरकारी हाई स्कूल मलगो में अध्ययन व्यवस्था को लेकर छात्रों ने कलेक्टर को ज्ञापन

Wed Dec 3 , 2025
सिंगरौली:विकासखंड बैढ़न स्थित सरकारी हाई स्कूल मलगो के छात्रों ने अध्ययन व्यवस्था और कक्षाओं की स्थिति को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। छात्रों का कहना है कि स्कूल में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रहीं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।कक्षा 10वीं के छात्र अनूप कुमार ने बताया […]

You May Like