सिंगरौली:विकासखंड बैढ़न स्थित सरकारी हाई स्कूल मलगो के छात्रों ने अध्ययन व्यवस्था और कक्षाओं की स्थिति को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। छात्रों का कहना है कि स्कूल में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रहीं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।कक्षा 10वीं के छात्र अनूप कुमार ने बताया कि अंग्रेजी विषय की कक्षाएं नियमित रूप से नहीं लगने के कारण परीक्षा की तैयारी को लेकर विद्यार्थी चिंतित हैं। एक छात्रा मधु सिंह ने कहा कि पहले भी इस संबंध में शिकायतें की गई थीं, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
छात्रों द्वारा 14 और 31 अक्टूबर को भी अध्ययन व्यवस्था के संबंध में ज्ञापन दिया गया था। नवीन शिकायत के बाद उन्होंने जल्द सुधार की उम्मीद जताई है।
जांच पूरी, कार्रवाई के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी. सिंह ने बताया कि प्राप्त शिकायत की जांच पूरी कर ली गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रभारी प्राचार्य के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की पढ़ाई में बाधा न आए, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
