
दमोह।जिला शिक्षा अधिकारी दमोह द्वारा विद्यालय लापरवाही के आरोप एवं समय पर उपस्थिति दर्ज न करने के मामले में शासकीय प्राथमिक शाला बिजौरा की शिक्षिका प्रियंका बड़गैया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलबंन अवधि में शिक्षिका प्रियंका बड़गैया का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दमोह रहेगा।
